मदद एक आस फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
Rampur News - साईं बिहार में मदद- एक आस फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बार पहली बार महिला जिला अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल और उपाध्यक्ष शुभांगी चौरसिया को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक...
साईं बिहार में मदद- एक आस फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा और जिला अध्यक्ष संचित कपूर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल माला से स्वागत कर उनके पद भार उन्हें सौंपकर शुभकामनाएं दी। संस्था में पहली बार महिला जिला अध्यक्ष के पद पर प्रतिभा अग्रवाल और उपाध्यक्ष के पद पर शुभांगी चौरसिया को नियुक्त किया गया । कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में महासचिव रेखा राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भव्य उप्पल, संगठन मंत्री गोपाल शर्मा और मीना खंडेलवाल, मंत्री रागिनी गर्ग और नीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शालिनी रस्तोगी, मीडिया प्रभारी मयंक सक्सेना और नीता सक्सेना, कल्चरल कोऑर्डिनेटर मनु सक्सेना और राधा गुप्ता, हेल्थ कोऑर्डिनेटर सी.पी. सिंह और रीना यादव, एजुकेशन कोऑर्डिनेटर मोहिता अग्रवाल और वेद प्रकाश लोधी, सचिव- मयंक शर्मा और बबीता सिंघल, लीगल एडवाइजर हिमांशु अग्रवाल और समर्पण जैन, महामंत्री- मोहित माली और कोमल मित्तल को बनाया गया। इस मौके पर बीना अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, मुस्कान सक्सेना, निर्मल कौर आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।