Rampur News: मामूली विवाद के चलते मारपीट करने में तीन पर केस
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर में फुरकान अली ने पड़ोसियों पर उनकी पत्नी और मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया। 3 अगस्त को गृह विवाद के कारण पड़ोसी लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए और मारपीट की, जिसमें नाजमीन को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर निवासी फुरकान अली पुत्र होरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फुरकान का कहना है कि तीन अगस्त की शाम लगभग सात बजे उनकी पत्नी नाजमीन और मां प्यारी देवी घर पर अकेली थीं। उसी दौरान बच्चों के मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी उग्र हो गए। आरोप है कि उनके पड़ोसी नौशाद, गुलशन, मैसूर और कुमारी राविया लाठी-डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद नाजमीन और उनकी सास के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के दौरान नाजमीन को गंभीर चोटें आई हैं।
जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


