Navratri Celebrations Devotees Worship Goddess Siddhidatri in Rampur दुर्गानवमी पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, कन्याओं का पूजन, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsNavratri Celebrations Devotees Worship Goddess Siddhidatri in Rampur

दुर्गानवमी पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, कन्याओं का पूजन

Rampur News - रामपुर में शारदीय नवरात्र के नौवें दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। पुजारी के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की पूजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 2 Oct 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
दुर्गानवमी पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, कन्याओं का पूजन

रामपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन बुधवार को भक्तों ने विधि विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मां सिद्धिदात्री के दर्शन के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। दुर्गानवमी की सुबह भक्तों ने विधि विधान से देवी रुपी नौं कन्याओं का पूजन किया और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर उपवास खोला। कोसी मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु शर्मा के अनुसार, मां सिदिृदात्री की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि में मां सिदिृदात्री की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नवरात्रों के पावन दिनों में मां सिद्धिदात्री के पूजन से भक्तों पर कृपा बरसती है,अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं,और दिव्य ध्वनियां सुनाई देती हैं।

भक्तों ने हवन-यज्ञ में दी अहुतियां रामपुर। रामनाथ कालोनी स्थित माता का मंदिर, पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। सिविल लाइंस स्थित हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर, जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर, मुहल्ला छिपियान स्थित दुर्गा मंदिर, कृष्णा विहार स्थित कृष्णा मंदिर,ज्वालानगर में वैद्य जी की धर्मशाला स्थित श्याम मंदिर, आवास-विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, नाग मंदिर, गर्वमेंट प्रेस के सामने शिव मंदिर आदि में माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। महिलाओं ने मंदिरो में माता के भजन कीर्तन कर मां को मनाया और धर्म लाभ प्राप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।