दवा व्यापारियों ने 20 मई के भारत बंद का किया ऐलान, सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

सैफनी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट

दवा व्यापारियों ने 20 मई के भारत बंद का किया ऐलान, सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन इकाई सैफनी ने रविवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अग्रिम सूचना दी है। व्यापारियों ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन, कॉरपोरेट कंपनियों की प्रिडेटोरी प्राइसिंग और दवा व्यापार से जुड़े नियमों के विरोध में बंद का समर्थन किया है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष दीपक कुमार बंसल, चेयरमैन उमेश चन्द्र गुप्ता, महामंत्री सलीम अहमद, कोषाध्यक्ष नौशाद अली व जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता एडवोकेट शामिल रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।