Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsNational Youth Day Celebrated with Discussion at Youth Power Party Office
युवा सत्ता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर की गई विचार गोष्ठी

युवा सत्ता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर की गई विचार गोष्ठी

संक्षेप:

Rampur News - सोमवार को युवा सत्ता पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नलिन सिंह ने युवाओं को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा सम्मान, न्याय और समान अवसर चाहता है।

Jan 12, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

सोमवार को क्षेत्र के ग्राम नवदिया स्थित युवा सत्ता पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नलिन सिंह द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने का दिन है। युवाओं में ऊर्जा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना निहित है और यदि युवा सही दिशा में संगठित हों तो देश की तस्वीर बदली जा सकती है। कहा कि आज का युवा केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि सम्मान, न्याय और समान अवसर भी चाहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

युवा सत्ता पार्टी युवाओं की आवाज बनकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा,हिंसा और नकारात्मक सोच से दूर रहकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर पार्टी के प्रवक्ता एडवोकेट क्रान्ति शेखर सारंग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके समय में था। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक युवा ही शक्तिशाली लोकतंत्र की नींव रख सकता है। इस अवसर पर संजय राठौर, शेखर पाण्डेय, विपिन पटेल, रविंद्र सिंह, सचिन शर्मा, अंशुल मिश्रा, अंकित जोशी, यशपाल सागर, सोनू जोशी, आकाश सागर, शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।