आय एवं पात्रता परीक्षा में 20 छात्रों का चयन
Mar 02, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - राष्ट्रीय आय एवं पात्रता परीक्षा 2025-26 में जिले के 20 बच्चों का चयन हुआ है। चमरौआ ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल से 7, शाहबाद के कंपोजिट विद्यालय सोहना से 6 और मिलक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा के 7 छात्रों का चयन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।

राष्ट्रीय आय एवं पात्रता परीक्षा 2025-26 में जिले भर से 20 बच्चों का चयन हुआ है। इनमें चमरौआ ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल से सात, शाहबाद के कंपोजिट विद्यालय सोहना से छह और मिलक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा के सात छात्रों का चयन हुआ है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में जिले के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


