आठ मार्च तक होंगे बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम
Rampur News - बाल विवाह की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च तक किया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष प्रार्थना, सभाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा सके।

बाल विवाह की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का संचालन आठ मार्च तक किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या ने बताया कि 31 जनवरी तक ब्लॉक परिसर चमरौआ, शिव मंदिर भमरौआ/रठौड़ा, गुरुद्वारा साहिब रामपुर/बिलासपुर, ग्राम पंचायत गुजरेला, जिला महिला चिकित्सालय/गिरजाघर, मजार हाफिज शाह जमाल उल्लाह रामपुर, बगदादी शाह मजार, समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चयनित ग्राम पंचायतें, राजकीय एवं निजी विद्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई/चाइल्ड हेल्पलाइन में धार्मिक नेताओं एवं विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु समुदायों के साथ प्रवचन, विशेष प्रार्थना/सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विवाह से जुड़े मैरिज हॉल, बैंक्विट हॉल, बैंड पार्टी, डीजे, कैटरर्स, फोटोग्राफर, टेंट हाउस आदि के माध्यम से भी बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं संबंधित कानूनों पर प्रकाश डालते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
तृतीय चरण में एक फरवरी से आठ मार्च तक वन स्टॉप सेंटर, कांशीराम कॉलोनी (पहाड़ी गेट/शाहबाद गेट), नगर पालिका एवं नगर पंचायत, विकास खण्ड मिलक व चमरौआ, समस्त ग्राम पंचायत एवं पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत/नगर निकाय स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम सभा, वार्ड सदस्य, पार्षद, स्वयंसेवी कार्यकर्ता तथा जोखिमग्रस्त परिवारकृविशेष रूप से गरीबी, सामाजिक बहिष्कार एवं परम्परागत प्रथाओं के कारण बाल विवाह के जोखिम में रहने वाले परिवारकृको लक्षित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




