ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरप्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर में खालसा पंथ की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन से...

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 19 Jan 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वार। हिन्दुस्तान संवाद

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर में खालसा पंथ की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन से नगर का वातावरण गुरु की महिमा से गुंजायमान कर दिया।

नगर में सिख समुदाय के स्त्री-पुरुष बूढ़े, जवान और बच्चे तड़के उठे और गुरुद्वारा पहुंचे जहां सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब को शीष नवाया। इसके बाद नगर कीर्तन के लिए रवाना हुए। महिला जत्था शबद-कीर्तन करते सबसे आगे चल रहा था। अज गुरु गोविंद सिंह आये, चमकारे पेंदे चकरा दे और वाहो-वाहो गोविंद सिंह आये गुरु चेला आदि कीर्तन की गूंज से सुबह का वातावरण गुरुमय हो गया। नगर कीर्तन जिधर से भी गुजरा उधर स्वागत-सत्कार के लिए संगत खड़ी दिखाई दी। इस मौके पर गुरु प्रबंधक कमेटी के प्रधान कर्मजीत सिंह, जौली, रघुवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, रमनदीप सिंह, प्रकाश कौर, विद्या रानी, ऊषा रानी, सर्वजीत सिंह और अनेक श्रद्धालु रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें