Rampur News: नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा, नाग देवता को अर्पित किया दूध
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाएँ घर के द्वार पर नाग देवता के चित्र बनाकर पूजा कर रही थीं। दूध और अन्य सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान सुबह से शुरू हो गए।

Rampur News: नाग पंचमी के पावन अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ अपने घरों और स्थानीय मंदिरों में नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की और दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही क्षेत्र के देवालयों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। महिलाओं ने घर के मुख्य द्वार पर परंपरा अनुसार नाग देवता के चित्र बनाए और हल्दी, रोली, अक्षत, फूल तथा दूध-लावा चढ़ाकर पूजन किया।


