महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप शाहबाद। बुधवार दोपहर ढकिया चौकी क्षेत्र

बुधवार दोपहर ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव भंवरकी जदीद निवासी सतीश की पत्नी नीलम (40) की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से हालत गंभीर देख रामपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन देर शाम में रामपुर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काट दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


