टांडा में दिनदहाड़े हत्या में हो सकता है बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही सीडीआर

Feb 11, 2026 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर के टांडा में एक वृद्धा रफत शाहीन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट निकाली है और जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। इस हत्या के मामले में आरोपी गुलफ्शा को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं।

टांडा में दिनदहाड़े हत्या में हो सकता है बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही सीडीआर

रामपुर। टांडा में वृद्धा की गला घोंटकर हत्या मामले का राज सीडीआर रिपोर्ट से ही खुलेगा। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट निकाल ली है। पुलिस बुधवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है। टांडा क्षेत्र में शनिवार दोपहर नगर के मोहल्ला नज्जूपुरा में वृद्धा रफत शाहीन की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस गुलफ्शा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि सीसीटीवी जांच में गुलफ्शा ही घर में आते-जाते दिख रही है।

कहा कि गुलफ्शा, मो. हारिस, गुलफ्शा की बहन और बहनोई की मोबाइल सीडीआर रिपोर्ट निकाली गई है। इनका विश्लेषण किया जाना बाकी है। जल्द ही हत्या किस कारण से की गई, उसके कारणों का भी पता चल जाएगा। पुलिस ने बताया कि हारिस का लूट का आरोप गलत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।