13 बिंदुओं पर फीडबैक के साथ हॉटस्पाट होंगे चिहिन्त
रैकिंग सुधारने को लेने शहर के 43 वार्ड में उतरी टीमें पालिका की टीम संवाद कर स्वच्छता का लेगी फीडबैक शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर उठाय

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में अच्छी रैंक लाने को लेकर नगर पालिका की टीमें शहर में उतर चुकी है। गलियों से लेकर मेन बाजार व मोहल्लों में डोर टू डोर भ्रमण कर आम लोगों से स्वच्छता फीडबैक लिया जा रहा है। 13 बिंदुओं पर लिए जा रहे इस फीडबैक में स्वच्छता से जुड़ी छोटी बड़ी चीजों को कॉलम में भरा जा रहा है। इसके लिए पालिका की एक दर्जन टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही शहर में हॉटस्पाट चिहिन्त किए जाएंगे। एसबीएम नोडल डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि सभी 43 वार्डों में डोर टू डोर जाकर पालिका कर्मचारी लोगों से संवाद कर स्वच्छता फीडबैक ले रहे हैं। जहां पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। उन जगहों पर सफाई करवाई जा रही है। इसके साथ ही पालिका की ओर से अधिक गंदगी वाले हाटस्पाट चिन्हित कर वहां पर दिन में दो बार सफाई करवाई जा रही है। सड़क के किनारे पड़े किसी भी तरह के कचरे का मलबे को तुरंत हटवाया जा रहा है।
फीडबैक लेने के बिंदु
-------------------
इन बिंदुओं पर लिया जा रहा फीडबैक: पालिका ने जिन 13 बिंदुओं पर फीडबैक लेने की मुहिम चलाई हैं, उसमें लोगों से हर रोज होने इलाके में होने वाली साफ सफाई, सूखा व गीला कचरे फेंकने की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई से कितने संतुष्ट सरीखे बिंदु शामिल किए गए है। एसबीएम नोडल ने बताया एक या दो दिन के अंदर स्वच्छता सर्वेक्षण टीम रामपुर जिले के दौरे पर आ सकती हैं। टीम आने के बाद सबसे पहले वार्डो का सर्वेक्षण करेगी, इसलिए वहां पर फोकस ज्यादा है। सर्वेक्षण टीम अफसरों की मानें तो स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका पूरी तरह से तैयार है।
जिम्मेदारों का बयान
-----------------------
बोले जिम्मेदार
स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन करने के उदेदश्य से काम किया जा रहा है। शहर के हर इलाके को चमाचम रखा जा रहा है और कूड़ा कलेक्शन चल रहा है। सफाई विभाग भी पूरी तत्परता के साथ लगा है। दावा करते हुए कहा कि इस बार भी रैकिंग में कर्मचारियों की मेहनत रंग लाएगी।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका रामपुर
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


