Rampur News: आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत: 48 लाख से होगा बधियाकरण, काम शुरू

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में आवारा कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए नगर पालिका ने 48 लाख रुपये का बजट आवंटित कर मुहिम शुरू की है। सोसाइटी फॉर ह्यूमन एंड एनिमल वेलफेयर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 250 कुत्तों का बधियाकरण किया गया है जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।

Rampur News: आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत: 48 लाख से होगा बधियाकरण, काम शुरू

Rampur News: रामपुर। शहर में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और उनके काटने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नगर पालिका ने एक बड़ी मुहिम शुरू की है। इसके तहत शहर के आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए 48 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। ​इस काम की जिम्मेदारी सोसाइटी फॉर ह्यूमन एंड एनिमल वेलफेयर नामक संस्था को सौंपी गई है, जिसे इसका टेंडर मिला है। रोजाना पकड़े जा रहे हैं 18 से 20 कुत्ते

संस्था की गतिविधियाँ

​संस्था की टीमें शहर के विभिन्न वार्डों में सक्रियता से काम कर रही हैं। शहर के प्रभावित इलाकों और अलग-अलग वार्डों से रोजाना औसतन 18 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। पकड़ने के बाद इन्हें सुरक्षित रूप से नसबंदी केंद्र ले जाया जाता है।

अभियान की प्रगति

​अब तक 250 कुत्तों का ऑपरेशन पूरा

​कंपनी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत अब तक लगभग 250 आवारा कुत्तों का बधियाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

स्थानीय निवासियों के लिए लाभ

​अधिकारियों का कहना है इस मुहिम से आने वाले समय में आवारा कुत्तों की आबादी पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को कुत्तों के आतंक और डर से बड़ी राहत मिलेगी।

​ अपने क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की अधिक संख्या होने पर इसकी सूचना सीधे संबंधित विभाग या संस्था को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, नगर पलिका ई.ओ रामपुर |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह मुहिम कब शुरू हुई?
यह मुहिम आवारा कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए शुरू की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।