दो साल से नगर पालिका नहीं कर पाया ठेका,चार लाख का नुकसान

Dec 20, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - फोटोही है, साथ ही नगर पालिका की आय पर भी ग्रहण लगा है। दो साल में करीब चार लाख रूपए से अधिक का नगर पालिका को नुकसान हुआ है। शहर में मुख्यमंत्री के निर

दो साल से नगर पालिका नहीं कर पाया ठेका,चार लाख का नुकसान

नगर पालिका दो साल से होर्डिंग लगाने का ठेका नहीं कर पाया है। उसके बावजूद शहर के मुख्य चौराहे होर्डिंग से पटे हुए हैं। इससे शहर की सूरत बिगड़ रही है, साथ ही नगर पालिका की आय पर भी ग्रहण लगा है। दो साल में करीब चार लाख रुपये से अधिक का नगर पालिका को नुकसान हुआ है। शहर में मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन नहीं हो पा रहा। सरकार की मंशा है कि होर्डिंग के जरिये नगर पालिका अपनी आय बढ़ाए। यहां अब तक होर्डिंग का ठेका नहीं हुआ है। अफसरों के अनुसार वर्ष 2022 में एक फर्म को लगभग दो लाख रुपये में ठेका दिया गया था, जो मार्च 2023 में खत्म हो गया।

इसके बाद से निविदा नहीं आने से दोबारा टेंडर नहीं हो पाया। इसके चलते लोग अवैध रूप से मुख्य शहर में होर्डिंग लगा रहे हैं। रोडवेज बस अड्डा,आंबेडकर पार्क चौराहा, माल गौदाम चौराहा ,स्टार चौराहा समेत तमाम स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे देखे जा सकते हैं। शहर में कई जगह बिजली के खंभों पर भी होर्डिंग और प्रचार सामग्री लगाई गई है। हवा चलने पर कई बार होर्डिंग गिर भी जाते है इनकी वजह से बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। ठेका नहीं होने से राजस्व को हानि हो रही है। होर्डिंग और प्रचार सामग्री की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने से नगर पालिका को एक वर्ष में कम से कम दो लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है। -होर्डिंग और प्रचार सामग्री के लिए फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा। अवैध रूप से लगे होर्डिंग को अभियान चलाकर समय-समय पर हटाया जाता है। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका रामपुर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsMunicipality Fails to Award Hoarding Contract City Faces Revenue Loss
;;
;