Rampur News: सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News: रामपुर। पुराने रोड स्थित एक कैंटीन के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित राहुल कुमार ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है।राहुल कु

Rampur News: सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Rampur News: रामपुर। पुराने रोड स्थित एक कैंटीन के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित राहुल कुमार ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। राहुल कुमार के अनुसार वह 20 सितंबर की रात पुराने रोडबेज के निकट अपने मित्रों से मिलने कैंटीन गया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी। रात करीब दस बजे वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर