ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरसह वंदना के जरिए मोटर साइकिल यात्रा निकाली

सह वंदना के जरिए मोटर साइकिल यात्रा निकाली

रामपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्रीडा भारती द्वारा संपूर्ण राष्ट्र की अभिनव अर्चना कार्यक्रम में मोटर साइकिल यात्रा शुरू हुई। इस दौरान...

सह वंदना के जरिए मोटर साइकिल यात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 23 May 2022 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्रीडा भारती द्वारा संपूर्ण राष्ट्र की अभिनव अर्चना कार्यक्रम में मोटर साइकिल यात्रा शुरू हुई। इस दौरान राष्ट्र प्रदशिक्षणा सह वंदना कार्यक्रम में आजादी के महोत्सव को एक जुट होकर मनाने का संकल्प लिया।

अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में क्त्रीड़ा भारती द्वारा सम्पूर्ण राष्ट्र की अभिनव अर्चना कार्यक्त्रम के अन्तर्गत मोटरसाईिकल यात्रा द्वारा "राष्ट्र प्रदक्षिणा सह वंदना" का कार्यक्त्रम सम्पूर्ण देश में एक समय पर 225 स्थानों से 75 - 75 मोटरसाईिकल का ग्रुप कुल 18 हजार किलोमीटर की प्रदक्षिणा एक साथ शुरू हुई। जिले से भी यह यात्रा शुरू हुई है। इस दौरान भारत माता पूजन हुआ फिर सामूहिके राष्ट्र गान का गायन हुआ। इस राष्ट्र वंदना उपक्त्रम की संक्षिप्त जानकारी के सभी को क्त्रीड़ा भारती की शपथ दिलाई गई। क्त्रीड़ा भारती के विभाग प्रमुख कीड़ा भारती तुषार शर्मा, प्रांत पर्यवेक्षक नागेंद्र, जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने भी एक जुट होने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीओ सिटी अनुज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, शारीरिक प्रमुख उपेंद्र मिश्रा, जिला सह कार्यवाह रवि शर्मा, ऋषभ ठाकुर, सुनील कुमार मौजूद रहे। संचालन दिवाकर गौड़ ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी का संदेश दिया। यात्रा में प्रमुख रूप से पारस मणि वशिष्ठ, देवेश गुप्ता, सोनू अग्रवाल, राजीव लोचन, रवि शर्मा, निखिल अग्रवाल उपस्थित रहें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें