चाइनीज मांझे से मां-बेटी घायल

Mar 01, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - गंज क्षेत्र में शनिवार को स्कूटी पर लौट रही प्रोफेसर डा. रजिया परवीन और उनकी बेटी रक्षिंदा चाइनीज मांझे से घायल हो गईं। रक्षिंदा को सात टांके आए हैं और डा. रजिया की उंगलियां भी जख्मी हुईं हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

चाइनीज मांझे से मां-बेटी घायल

गंज क्षेत्र में शनिवार की शाम नक्षत्रशाला के पास स्कूटी सवार राजकीय महिला डिग्री कालेज की उर्दू की प्रोफेसर डा.रजिया परवीन और उनकी बीस साल की बेटी रक्षिंदा रईस चाइनीज मांझे से घायल हो गईं। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए ले जाया गया। गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड के पास रहने वालीं डा.रजिया परवीन अपनी बेटी रक्षिंदा रईस के साथ स्कूटी से शाम के वक्त वापस आ रही थीं। स्कूटी उनकी बेटी रक्षिंदा चला रही थीं। इस बीच उनके सामने अचानक चाइनीज मांझा आकर गिर गया,जिससे रक्षिंदा जख्मी हो गईं। उनको बचाने के प्रयास में उनकी मां डा.रजिया भी परवीन भी जख्मी हो गईं।

इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गईं। दोनों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया,लेकिन इसके बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। डा.रजिया परवीन ने बताया कि उनकी बेटी के सात टांके आए हैं,जबकि उनकी भी उंगलियां भी जख्मी हो गईं हैं। अब दोनों का इलाज चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।