
मुरसैना चौकी पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, फालोवर को काटा
Rampur News - शनिवार दोपहर मुरसैना चौकी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज तो बच गए, लेकिन फालोवर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदरों के हमले से अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। दुकानदारों ने लाठी-डंडों से बंदरों को भगाने की कोशिश की। घायल फालोवर को अस्पताल भेजा गया है।
मुरसैना चौकी पर शनिवार दोपहर बंदरों के एक झुंड ने जोरदार हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज दो बाल बाल बच गए लेकिन फालोवर को बंदरों ने काट काट कर जख्मी कर दिया। बंदरों के हमले के बाद चौकी तैनात पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। जिसके चलते कुछ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के स्वार रोड स्थित मुरसैना चौराहे का है। चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर दोपहर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जैसे ही बंदरों का झुंड पुलिस कर्मियों की ओर बढ़ा तो मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस वाले अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
बंदर जैसे ही चौकी इंचार्ज के ऊपर झपटे तो उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे के गेट पर बंदर करीब 5 मिनट तक खड़े रहे। फालोवर ने जैसे ही बंदरों को भगाने की कोशिश की तो बंदर उसके ऊपर टूट पड़े। इस दौरान बंदरों नें सीगनखेड़ा निवासी फालोवर सोनू को कई जगह काटकर जख्मी कर दिया। बंदरों के हमले से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। पास के दुकानदार लाठी डंडे लेकर बंदरों को भगाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद लोग बंदरों को भगाने में कामयाब रहे। बंदरों के हमले से घायल फॉलवर को स्वार अस्पताल भेजा गया है। उधर बंदरों के हमले से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। बहादुरगंज निवासी ग्राम प्रधान इस्लाम उर्फ बबलू ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




