ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरपदयात्रा निकाल लोगों तक पंहुचाया मोदी का संदेश

पदयात्रा निकाल लोगों तक पंहुचाया मोदी का संदेश

केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। शनिवार को भी जिलेभर में पदयात्राएं निकाली गईं। सिविल लाइंस मंडल के...

पदयात्रा निकाल लोगों तक पंहुचाया मोदी का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 09 Dec 2018 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपाइयों ने जिलेभर में भाजपाइयों ने कमल संदेश पद यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

शनिवार को भी जिलेभर में पदयात्राएं निकाली गईं। सिविल लाइंस मंडल के पुरानी आवास विकास, न्यू आवास विकास और नूर महल आवास विकास, वीआईपी कालोनी, कलेक्ट्रेट, धोबी घाट में जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में प्रभारी ठाकुर राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, लोकसभा संयोजक जुगेश अरोरा, हंसराज पप्पू, पूर्व सभासद राजू शर्मा, पीयूष कुमार, अमरनाथ वाल्मीकि, प्रमोद आहूजा, सोनू अग्रवाल, देवेंद्र सैनी, भारत भूषण गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, कपिल आर्य, सोनू अग्रवाल, राधे श्याम अरोड़ा, अजय अरोरा, नीना साहनी, नीतू, विनोद सैनी, बसंत प्रजापति, मनोज गुप्ता, अनुज कुमार सक्सेना रमेश गुप्ता, संजय नरूला, धर्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

ज्वालानगर में कमल संदेश पद यात्रा निकाल केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाईं। जिलाध्यक्ष के अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन सिंह चौहान, अवधेश शर्मा, अशोक विश्नोई, संदीप सिंह, सुभाष सक्सेना, पीयूष सक्सेना, अन्नू सक्सेना, सुरेश अग्रवाल, विक्की सक्सेना, अंकुश सक्सेना, आशु सक्सेना, डा. अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें