Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsMission Shakti Women s Police Team Arrests Harasser in Awareness Drive
छेड़खानी करते युवक को पकड़ा
Rampur News - रामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस बल की टीम जागरूकता अभियान चला रही है। इसी के तहत एक टीम मालगोदाम तिराहे पर पहुंची, जहां एक युवक महिलाओं क
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 27 Sep 2025 01:24 PM

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस बल की टीम जागरूकता अभियान चला रही है। इसी के तहत एक टीम मालगोदाम तिराहे पर पहुंची, जहां एक युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हुए मिल गया। महिला पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने खुद को टांडा थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी आसिम बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




