केस दर्ज होने के बाद खूद वापस लौटी किशोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर के एक गांव में 12 वर्षीय छात्रा स्कूल से घर लौटने में लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। काफी तलाश के बाद, छात्रा ने बृहस्पतिवार सुबह अपने घर लौट आई। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव के ही कंपोजिट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है।बुधवार दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद बुधवार देर रात परिजनों ने पुलिस में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस टीम छात्रा को तलाश कर रही रही थी कि छात्रा बृहस्पतिवार सुबह खुद ही अपने घर पहुंच गई। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि छात्रा बृहस्पतिवार तड़के ही अपने घर पहुंच गई है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


