ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबिलासपुर में राज्यमंत्री ने खेतों-खेतों जाकर लिया फसलों का जायजा

बिलासपुर में राज्यमंत्री ने खेतों-खेतों जाकर लिया फसलों का जायजा

प्रदेश के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने तहसील प्रशासन को दो दिनों के भीतर नष्ट हुई गेहूं की फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दीए जाने का आदेश दिया है। इस दौरान वह अपने काफिले के...

बिलासपुर में राज्यमंत्री ने खेतों-खेतों जाकर लिया फसलों का जायजा
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 19 Mar 2020 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने तहसील प्रशासन को दो दिनों के भीतर नष्ट हुई गेहूं की फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दीए जाने का आदेश दिया है। इस दौरान वह अपने काफिले के साथ तहसील के दर्जनों किसानों से मिले और खेतों-खेतों जाकर खराब फसलों का जायजा भी लिया।बुधवार की दोपहर राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख अपने काफिले के साथ बिलासपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ ओलावृष्टि तथा कोरोना वायरस को लेकर लेकर चर्चा की। उन्होंने एसडीएम डॉ राजेश कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार तथा राजस्व कर्मचारियों के साथ कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली। इसके पश्चात राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ तहसील क्षेत्र के गगनपुर, सिहोर, हामिदनगर, चंदेन, रामनगर, शिवनगर, श्रीनगर आदि गांवों का भ्रमण किया। यहां उन्होंने ओलावृष्टि से नष्ट हुई किसानों की गेहूं की फसलों का जायजा लिया। इसी बीच उन्होंने किसानों से वार्ता कर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक जाना। उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी नष्ट हुई गेहूं की फसलों का राजस्व प्रशासन सर्वे करेगा। इसके पश्चात उन्हें तत्काल सरकार से मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने किसानों से आव्हान करते हुए कहा कि वे फसल खराब होने से कतई निराश ना हो और अपनी गेहूं की फसल को ना जोते। लेखपाल गांव-गांव जाकर नष्ट हुई गेहूं की फसलों का सर्वे कर रहे हैं। सर्वे का कार्य पूर्ण होने के बाद सरकार द्वारा उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि करीब चार दिन पूर्व तहसील प्रशासन से नाराज एक किसान ने अपनी सात एकड़ गेहूं की ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को जोत दिया था। जिसकी वजह से राज्यमंत्री ने तुरंत मामले को संज्ञान में ले लिया और अधिकारियों से सख्ती के साथ आदेश का पालन करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर कुलवंत सिंह औलख, चेयरमैन संतोख सिंह खैरा, क्रय-विक्रय समिति चैयरमैन रवि यादव, गुरकीरत सिंह औलख, नगराध्यक्ष चेतन पारुथी, सुखदेव सिंह औलख, नवीन चंद्र गुप्ता, लकी ढिल्लो, गुरमीत सिंह भट्टी, अंकित शर्मा, दलजीत सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें