ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरढकिया गांव में राज्यमंत्री औलख ने सुनीं समस्याएं

ढकिया गांव में राज्यमंत्री औलख ने सुनीं समस्याएं

आगरा जाते वक्त क्षेत्र से गुजरे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण करने का आश्वासन...

ढकिया गांव में राज्यमंत्री औलख ने सुनीं समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 20 Feb 2018 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

आगरा जाते वक्त क्षेत्र से गुजरे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

सोमवार को औलख आगरा जाते वक्त ढकिया गांव से होकर गुजरे। सूचना पर तमाम कार्यकर्ता किसान मोर्चा जिला संयोजक केपी सिंह के प्रतिष्ठान का इकट्ठा हो गए। राज्यमंत्री के गुजरने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान ढकिया की अधूरी पड़ी सड़क समेत कई समस्यात्मक मुद्दों से उन्हें अवगत कराया गया। मंत्री ने तुरंत फोन पर अफसरों से समाधन कराने को कहा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, विवेक पाण्डेय, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, सतीश कुमार, दीनदयाल सिंह, रविंद्र सिंह, रोहित कुमार, रज्जूलाल, योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें