ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमिलक के युवक की सड़क हादसे में जोया में मौत, महिला घायल

मिलक के युवक की सड़क हादसे में जोया में मौत, महिला घायल

मिलक क्षेत्र के युवक की जोया हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गयी।मृतक अपनी बहन के साथ दादा की अंत्येष्टि कराने के लिए घर लौट रहा था।युवक की शादी के एक...

मिलक के युवक की सड़क हादसे में जोया में मौत, महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 10 Apr 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मिलक क्षेत्र के युवक की जोया हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गयी।मृतक अपनी बहन के साथ दादा की अंत्येष्टि कराने के लिए घर लौट रहा था।युवक की शादी के एक माह पूर्व मौत होने पर घर मे कोहराम मच गया।

शुक्रवार सुबह तहसील क्षेत्र के गांव भोनकपुर निवासी 22 वर्षीय युवक विशाल सक्सेना की मुरादाबाद जिले के जोया हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गयी।मृतक अपनी बहन के साथ बाइक से अपने दादा की मृतु हो जाने पर उनकी अंत्येष्टि कराने के लिए घर लौट रहा था।हादसे में मृतक की बहन शिल्पी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

हादसे की सूचना पाकर ग्राम प्रधान राजीव कुमार के साथ मृतक के परिजन शव लेने के लिए जोया रवाना हो गए।वही हादसे में घायल बहन शिल्पी को उपचार हेतु वही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजन ने बताया कि विशाल सक्सेना की शादी इसी माह में होनी थी वह सोनीपत में कार संभालने का काम करते थे।शुक्रवार को गांव में दादा का स्वर्गवास होगया था।जिसको लेकर विशाल सक्सैना अपनी बहन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।हादसा की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें