Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsMidnight Intrusion Neighbor Assaults Married Woman in Her Home
रात को विवाहिता के कंबल में घुसा युवक, हंगामा

रात को विवाहिता के कंबल में घुसा युवक, हंगामा

संक्षेप:

Rampur News - सैदनगर में एक विवाहिता के कमरे में आधी रात को पड़ोसी युवक घुस आया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए और आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 28, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

सैदनगर। आधी रात को विवाहिता के कंबल में पड़ोसी युवक घुस गया तो हंगामा हो गया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी युवक मारपीट पर उतारू हो गया। शोर मचाने पर घर के लोग जागे तो आरोपी मौके से भाग लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुरसैना चौकी स्थित एक गांव का है। गांव निवासी एक विवाहिता कमरे के अंदर सो रही थी। मंगलवार रात को करीब 12 बजे पड़ोस का ही एक युवक घर की दीवार कूद कर कमरे में चला गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी युवक घर में सो रही विवाहिता के पास कंबल में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद आहट होने पर विवाहिता की आंख खुली तो पास में युवक को लेटा देख उसके होश उड़ गए। विवाहिता ने कंबल उठाकर देखा तो पड़ोस का ही एक युवक बराबर में लेटा हुआ था। विवाहिता ने आरोपी युवक को धक्का मारा तो हंगामा हो गया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी युवक ने मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर सोते हुए घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। परिजनों को आता देख आरोपी विवाहिता को धमकाते हुए घर से फरार हो गया। कुछ देर के अंदर ही घर के आसपास तमाम लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सूचना मिलते ही तुरंत चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पसियापुरा चांदपुर गांव निवासी सानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।