ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति ने यूपी व सीबीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों से आगे बढ़कर देश की तरक्की में अपना योगदान देने पर...

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 15 Aug 2022 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति ने यूपी व सीबीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों से आगे बढ़कर देश की तरक्की में अपना योगदान देने पर जोर दिया।

भारत गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में डीएमए ,व्हाइटहॉल,सेंट पॉल,सेंट मैरी , ग्रीनवुड ,विद्या मंदिर खालसा डिग्री कॉलेज, रेडियंस मिल्टन अके डमी बिलासपुर, आरएन पब्लिक ,मीरी पीरी खालसा अके डमी, सर्व संस्कृति स्कूल, न्यू एज पब्लिक स्कूल डिवाइन इंटरनेशनल, श्री गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल और दीक्षित कॉलेज के टॉपर्स बच्चों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया। साथ ही शिक्षित होकर देश की तरक्की में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा समिति द्वारा हर साल टॉपर्स बच्चों को सम्मानित किया जाता है। बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मेद 75 मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर समिति चेयरमैन निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, चांद बी, अलका जैन, रानी गुप्ता, सोनिया गुप्ता,एआर रहमान, डा. बीबी शर्मा, करणवीर सिंह ,सुखविंदर सिंह, तरन चीमा, सुरजीत सिंह, सोनू विर्क ,दलवीर सिंह, गुलशन अरोड़ा, जसप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, सुमन आर्य, राजेंद और शत्रुघन थरेजा भी थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें