Rampur News: कृष्ण-सुदामा चरित्र का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
Rampur News: सिविल लाइंस स्थित बॉम्बे होटल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास लाल जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से जीव का कल्याण होता है। श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर संकीर्तन में भाग लिया।

Rampur News: सिविल लाइंस स्थित बॉम्बे होटल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास वृन्दावन भूमि से पधारे पूज्य व्यास लाल जी महाराज ने अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा करते हुए कहा कि कलिकाल में जीव के कल्याण और उबारने का एकमात्र सुगम उपाय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण है। भागवत कथा साक्षात भगवान का ही स्वरूप है। कथा के दौरान व्यास जी ने श्रीकृष्ण और सुदामा की निश्छल मित्रता का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा के प्रेम से लाए गए तंदुल स्वीकार कर उनका पूरा जीवन बदल दिया और उन्हें सर्वस्व प्रदान कर दिया।
महाराज जी ने श्रद्धालुओं को सीख दी कि यदि जीवन में सच्चा प्रेम और मित्रता निभानी है, तो उस परमपिता परमात्मा से जोड़ें जो सदैव साथ देने वाले और सद्गति प्रदान करने वाले दयालु दीनानाथ हैं।कथा के दौरान श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी के मधुर संकीर्तन से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा और भक्तजन कृष्ण भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। इस अवसर पर डॉ. ज्ञानेन्द्र जैन, दिनेश खण्डेलवाल, प्रमोद जैन, सीताराम शर्मा, राधेश्याम यादव, नीलम वैश्य, प्रतिभा शर्मा, कविता, रुचि, करुणा, उमा, मीनू अग्रवाल, वीना अग्रवाल, सुबोध गुप्ता पुत्तल, सुमित अग्रवाल, रंजना, गंगाशरण यादव, सुनील कौशिक, डॉ. मीना राय, अनीता सक्सेना, मिथिलेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

