सामूहिक विवाह : 19 और 21 फरवरी को 2502 जोड़ों की होगी शादी
Rampur News - रामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 19 और 21 फरवरी को 2502 गरीब जोड़ों का विवाह होगा। प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। सभी लाभार्थियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। कार्यक्रम महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रशासन स्तर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दो दिनों में 2502 गरीब जोड़ों के विवाह संस्कार कराए जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के बाद विभाग अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में सामूहिक विवाह का पहला आयोजन नवंबर माह में कराया गया था। जिसमें 800 से अधिक गरीब कन्याओं के हाथ पीले किए गए थे। अब फरवरी में 19 व 21 तारीख को दो आयोजन होने जा रहे हैं। 19 फरवरी को 1139 और 21 फरवरी को 1363 जोड़े सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि लाभार्थी वर एवं वधू का बायोमेट्रिक/फेशियल प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट एवं चेहरे की पहचान) अनिवार्य किया गया है। सभी लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट एवं फोटो अद्यतन हों। आधार अद्यतन न होने की स्थिति में कार्यक्रम से पूर्व निकटतम आधार केंद्र पर आवश्यक संशोधन कराना अनिवार्य होगा। बायोमेट्रिक/फेशियल उपस्थिति दर्ज कराए बिना किसी भी लाभार्थी को कार्यक्रम स्थल से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई जोड़ा प्रमाणीकरण कराए बिना कार्यक्रम स्थल से चला जाता है, तो विभाग द्वारा प्रदत्त सामग्री अथवा धनराशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित नहीं की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं लाभार्थी की होगी। 19 फरवरी को शामिल हो रहे जोड़ों की संख्या स्वार ब्लाक-61 शाहबाद ब्लाक-408 सैदनगर ब्लाक-436 नगर पालिका स्वार-29 नगर पालिका शाहबाद-49 नगर पालिका टांडा-61 नगर पंचायत सैफनी-04 नगर पंचायत नरपतनगर-14 21 फरवरी को शामिल हो रहे जोड़ों की संख्या चमरौआ ब्लाक-337 मिलक ब्लाक-436 बिलासपुर ब्लाक-120 नगर पालिका मिलक-24 नगर पालिका बिलासपुर-40 नगर पालिका रामपुर-375 नगर पंचायत केमरी-31 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन 19 व 21 फरवरी को महात्मा गांधी स्टेडियम स्वार रोड में किया जाएगा। सभी बीडीओ और ईओ को साफ निर्देश हैं कि योजना में पात्र लाभार्थी को ही शामिल किया जाए। -गुलाब चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




