ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबिलासपुर मार्ग पर लगा कई घंटे जाम

बिलासपुर मार्ग पर लगा कई घंटे जाम

जाम की समस्या अब बिलासपुर-स्वार पर शुरू हो गई। यहां शिफ्ट हुई आढ़त के कारण आड़े-तिरछे वाहन रोजाना ही जाम लगा रहे हैं। सोमवार को लगभग दो घंटे तक लोग...

बिलासपुर मार्ग पर लगा कई घंटे जाम
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 21 Jun 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जाम की समस्या अब बिलासपुर-स्वार पर शुरू हो गई। यहां शिफ्ट हुई आढ़त के कारण आड़े-तिरछे वाहन रोजाना ही जाम लगा रहे हैं। सोमवार को लगभग दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।

नगर के बिलासपुर तिराहे पर मंडी थी तब रोजाना जाम लगता था। स्कूली वाहन भी जाम का शिकार होते थे।कई बार बड़े अधिकारी भी जाम में फंसे। इसके चलते प्रशासन ने यहां से मंडी हटवा दी। अब यह बिलासपुर मार्ग पर नगर से दो किमी दूर लग रही है। अब नई मंडी से भी जाम लगने लगा है।

स्वार बिलासपुर मार्ग सोमवार की सुबह मंडी के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें