तमंचे की बट से किया हमला,तीन पर केस

Feb 25, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर के हाजीनगर गांव में कृपाल सिंह पर नरेश पाल के घर में कुछ लोगों ने हमला किया। विरोध करने पर उसे तमंचे की बट से घायल किया गया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

तमंचे की बट से किया हमला,तीन पर केस

रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाजीनगर गांव निवासी कृपाल सिंह दावत खनेन्क लिए चंद्रपुरा कदीम गांव निवासी नरेश पाल के घर गया था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गजेंद्र , श्रीपाल और विजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।