सभासद पति के साथ मारपीट में चार पर केस
Rampur News - रामपुर के विष्णु बिहार कालोनी निवासी संजू प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी वार्ड नंबर एक की सभासद हैं। विकास कार्य देखने के दौरान, पनवड़िया बाजार में कुछ लोगों ने उन पर चाकू और लाठी से हमला किया। संजू ने हमलावरों से बचने की कोशिश की लेकिन वे उसे घेरकर जबरन एक दुकान की ओर ले जाने लगे। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के विष्णु बिहार कालोनी निवासी संजू प्रजापति का कहना है कि उसकी पत्नी वार्ड नंबर एक की सभासद हैं। उसके वार्ड में विकास कार्य चल रहा है। संजू के अनुसार सभासद पति होने के नाते वह विकास कार्य देखने के लिए पनवड़िया बाजार गया था। सभी पनवड़िया निवासी हर प्रसाद अपने बेटे विक्की व अन्य भोजराम समेत कुछ लोगों के साथ मौके पर आ गए। आते ही सभी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू और लाठी से हमला कर घायल कर दिया। संजू के अनुसार बचने के लिए वह भागा तो सभी ने उसे घेर लिया और जबरन एक दुकान की ओर ले जाने लगे।
हालांकि, किसी तरह से वह हमलावरों के चंगुल से छूटकर भागा तो सभी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने सभी के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



