Rampur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, युवक पर मुकदमा
Rampur News: रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। नाजिया ने बताया कि जाकिर नामक युवक शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और मारपीट की। घटना के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।

Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि युवक शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी नाजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की रात जाकिर पुत्र मुन्ना शराब पीकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि घर में घुसने के बाद उसने नाजिया के साथ मारपीट की। महिला ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई थी।
इसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। नाजिया का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।


