
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं कल से, शामिल होंगे 629 छात्र
Rampur News - मदरसा बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। शहर और स्वार में एक-एक केंद्र बनाया गया है, जहां 629 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह और दोपहर दो पालियों में होगी। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। छात्रों की उपस्थिति देखने के लिए मदरसा पोर्टल खोला गया है।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए शहर और स्वार में एक-एक केंद्र बनाया गया है। जिसमें 629 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से 11 और दोपहर में दो से पांच बजे के बीच में संपन्न कराई जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। शहर में हरि इंटर कालेज और स्वार में जवाहर इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। मुंशी मौलवी के 466 और आलिम के 163 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित कराई जाएंगी।
लापरवाही पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी पिछले वर्षों की तरह, अपनी उपस्थिति या अनुपस्थिति की स्थिति मदरसा पोर्टल पर स्टूडेंट कॉर्नर में उपलब्ध व्यवस्था के माध्यम से देख सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए यह पोर्टल खोल दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




