ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरपटवाई में महिलाओं से एक लाख की लूटपाट

पटवाई में महिलाओं से एक लाख की लूटपाट

शादी समारोह से लौट रहीं एक ही परिवार की तीन महिलाओं को बदमाशों ने रास्ते में रोककर लूटपाट की। साथ में चल रहे एक युवक के विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।...

पटवाई में महिलाओं से एक लाख की लूटपाट
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 27 Nov 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी समारोह से लौट रहीं एक ही परिवार की तीन महिलाओं को बदमाशों ने रास्ते में रोककर लूटपाट की। साथ में चल रहे एक युवक के विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। हालांकि, पुलिस तहरीर मिलने की बात से इनकार कर रही है।

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव भईया नगला निवासी विकेश अपनी पत्नी और अपनी रिश्तेदार के साथ मतवाली में एक शादी समारोह में शमिल होने गया था। शाम को शादी से निपटने के बाद वह वापस मतवाली के साथ खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। अचानक पांच लोग वहां पर पहुंच गए। महिओं से मारपीट शुरू करके उनके जेवर छीनने शुरु कर दिए। विकेश के विरोध करने पर उन लोगों ने उसको पीटकर बुरी तरह से धायल कर दिया। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देखकर बदमाश महिलाओं के पास से सोने के कुंडल और चेन अंगूठी सहित करीब एक लाख का माल समेट कर ले गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बदमाशों को तलाश किया। लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी।

क्षेत्र में लूट होने की कोई घटना नहीं हुई है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

-राजेश कुमार तिवारी, एसओ पटवाई

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें