Rampur News: पटवाई में मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: थाना क्षेत्र के लदौरा गांव में 20 अगस्त को सतीश पर गांव के चार लोगों ने हमला किया। यह हमला बरसात के पानी को खेत से निकालने के विवाद पर हुआ। हमलावरों ने सतीश को गालियाँ दीं और मारपीट की, जिससे उसकी मोबाइल फोन भी टूट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rampur News: पटवाई में मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

Rampur News: थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को शाम करीब 5 बजे वह सिद्ध बाबा मढ़ी की ओर से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही महबूब, कलुआ,सरताज, व उमर निवासी ग्राम रायपुर ने उसे रोक लिया आरोप है कि सभी लोगों ने बरसात का पानी खेत में निकालने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूसों से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित की जेब में रखा टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन टूट गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपितनो ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: पटवाई में मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज