ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरजिले के आठ नगरों में आज बन जाएगी सरकार, शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

जिले के आठ नगरों में आज बन जाएगी सरकार, शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

आखिरकार निकाय चेयरमैन और सभासदों का इंतजार खत्म हो गया। मंगलवार को सभी निकायों की सरकार बन जाएगी। निकायों में शपथ की तैयारी पूरी कर ली गई...

जिले के आठ नगरों में आज बन जाएगी सरकार, शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 11 Dec 2017 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

आखिरकार निकाय चेयरमैन और सभासदों का इंतजार खत्म हो गया। मंगलवार को सभी निकायों की सरकार बन जाएगी। निकायों में शपथ की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

जनपद में निकाय चुनाव दूसरे चरण में कराया गया था। जिले के आठ निकायों में 26 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना एक दिसंबर को की गई थी। निकाय चुनाव में इस बार सपा का परचम लहराया था। जनपद के आठ निकायों में चार में सपा का कब्जा हो गया था और एक में भाजपा का चेयरमैन बना था। नगर पालिका रामपुर, नगर पालिका बिलासपुर, नगर पालिका मिलक और नगर पंचायत शाहबाद में सपा के चेयरमैन चुने गए हैं, जबकि मसवासी नगर पंचायत में भाजपा का चेयरमैन बना है। स्वार में निर्दलीय चेयरमैन बनी हैं, लेकिन उनके पति सपा में लंबे समय रहे हैं।

मतगणना के बाद से चेयरमैन और सभासद शपथ ग्रहण करने के साथ ही अपना काम शुरू करने को आतुर थे। अब इंतजार खत्म हो गया है और मंगलवार को सभी निकायों में शपथ होगी। प्रशासन ने शपथ के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं। रामपुर में एडीएम प्रशासन और अन्य निकायों में संबंधित एसडीएम शपथ दिलायेंगे।

आजम से मिले स्वार चेयरमैन पति

रामपुर। स्वार के पूर्व चेयरमैन शफीक अहमद अंसारी सपा में थे, लेकिन वहां पार्टी ने इस बार किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया था। इसलिए शफीक अहमद अंसारी ने पत्नी को चुनाव लड़ाया था, जो चेयरमैन बन गई हैं। सोमवार को शफीक अहमद अंसारी ने रामपुर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मुलाकात की।

कहां कौन दिलाएगा शपथ

नगर पालिका परिषद रामपुर में एडीएम उमेश कुमार मंगला

नगर पालिका परिषद स्वार में उप जिलाधिकारी लालता प्रसाद

नगर पालिका परिषट टांडा में उप जिलाधिकारी सत्यपाल सिंह

नगर पालिका परिषद बिलासपुर में उप जिलाधिकारी दुर्गा शंकर गुप्ता

नगर पालिका परिषद मिलक में उप जिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम

नगर पंचायत शाहबाद में उप जिलाधिकारी प्रेमचंद सिंह

नगर पंचायत केमरी में उप जिलाधिकारी सदर बी प्रसाद

नगर पंचायत मसवासी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें