
तीन दिन बाद भी नहीं लगा पिंजरा, ग्रामीणों में दहशत
Rampur News - चौकी दढ़ियाल के लोहररा मिलक गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण चिंतित हैं। वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों ने तेंदुआ और उसके दो बच्चों को खेतों में देखा था। वन...
चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के लोहररा मिलक गांव के जंगल में तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में दहशत हैं। बुधवार को वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग की थी। बुधवार को गांव लोहररा मिलक के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से निकलकर भागता हुआ तेंदुआ और उसके साथ दो छोटे बच्चों को देखा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी सूचना वन विभाग को दी थी लेकिन वन विभाग की तरफ से अभी कोई पिंजरा नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ शाम के समय दिखाई देता है, दिन में गांव के पास गन्ने और केले के खेत में छिप जाता है।

वहीं, वन विभाग के एसडीओ ओम प्रकाश राम व वन दारोगा कुलवीर सिंह ने टीम के साथ पहुंच कर जंगल में कांबिंग की लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। कुछ दिनों पहले तेंदुआ मसवासी क्षेत्र में भी दिखाई देता रहा है। वन दरोगा कुलबीर सिंह ने बताया कि तेंदुए के साथ उसके दो बच्चे भी दिखाई दिए हैं। जिनको पकड़ने के लिए हमने वन विभाग लखनऊ से पिंजरा लगाने की परमिशन मांगी है। लेकिन अभी तक पिंजरा लगाने की परमिशन नहीं मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


