Rampur News: तेंदुआ की दढ़ियाल में फिर आहट, फत्तावाला के पास फिर दिखा
Rampur News: दढ़ियाल में 11 जुलाई की रात एक तेंदुआ फिर से दिखाई दिया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। निवासी सुदेश सिंह और अन्य ने इसे गन्ने के खेत के पास देखा। घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया। वन विभाग को सूचित किया गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Rampur News: दढ़ियाल। नगर में 11 जुलाई की देर रात एक बार फिर तेंदुआ के दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया है। दढ़ियाल के मोहल्ला फत्तावाला निवासी सुदेश सिंह चौहान, नरेश सिंह, जितिन चौहान, वीरेंद्र, मुकेश, लविश और गुलशन ने बताया कि उस रात वह अपने घर के बाहर रास्ते में टहल रहा थे। तभी उनकी नजर सद्भावना कल्याण मंडप को जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत के पास खड़े तेंदुआ पर पड़ी। इससे सभी लोग सहम गए लेकिन फिर हिम्मत बांधकर वहीं खड़े रहे। कुछ ही देर बाद तेंदुआ आंखों से ओझल हो गया। जिसकी वीडियो सुदेश सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी दढ़ियाल को दी। ग्रामीणों ने बताया कि 12 जुलाई को वन विभाग के अफसरों से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उनकी बात नहीं हो सकी। उधर, तेंदुआ के दढ़ियाल में होने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। दढ़ियाल क्षेत्र में पिछले दो हफ्तों से तेंदुआ दिखाई दे रहे हैं। दो सप्ताह पहले नगर के टांडा बाजपुर रोड स्थित गहलोत सीमेंट स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कई बार तेंदुआ देखा गया है। इसके पहले दढ़ियाल क्षेत्र में 20 अप्रैल को टांडा बाजपुर रोड कोसी नदी पुल के उत्तर दिशा में शमशान घाट के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुआ की मौत हो गई थी।डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। वहीं,सोमवार को नगर के मोहल्ला फत्तावाला में पिंजरा लगवा दिया जाएगा।


