शाहबाद में वकीलों की हड़ताल जारी, तीसरे दिन भी प्रदर्शन

Feb 27, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - शाहबाद में वकीलों की कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने तहसील परिसर में अधिकारियों के खिलाफ जुलूस निकाला और धरना दिया। वकीलों का कहना है कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे उनका आंदोलन और तेज होगा। शुक्रवार से वे अपने चेंबर और बार सभागार भी बंद रखेंगे।

शाहबाद में वकीलों की हड़ताल जारी, तीसरे दिन भी प्रदर्शन

शाहबाद। तहसील प्रशासन के खिलाफ वकीलाें की कलमबंद हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। तीसरे रोज वकीलों ने तहसील परिसर में अधिकारियों के खिलाफ जुलूस निकाला और धरने पर बैठक नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन नहीं थमेगा, बल्कि और धारदार होता जाएगा। इस संदर्भ में शाहबाद एसडीएम आशुतोष कुमार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील के निरीक्षण पर आए एडीएम (एफआर) को ज्ञापन सौंपकर तहसील कार्यालयों और न्यायालयों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि खासतौर पर तहसीलदार कार्यालय और कोर्ट में बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

इसी के विरोध में अधिवक्ता बुधवार से बेमियादी कलमबंद हड़ताल पर हैं। गुरुवार को भी वकीलों ने कामकाज ठप रखा। तहसील परिसर में जुलूस निकाला और धरने पर बैठ गए। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने में बार अध्यक्ष तकरीरुर्रहमान, मासूम मियां, मनोज भारद्वाज, वसीम खां, मजहर अली, निधिगोपाल सिंह यादव, रिंकू यादव, रामौतार सिंह, शहजान खां, सतेंद्र यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। आज से बंद रहेंगे चेम्बर और सभागार शाहबाद। तीन दिन तक न्यायिक कार्य बाधित रहने से अधिवक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को हुई बैठक में आगे की रणनीति तय की गई। बार अध्यक्ष तकरीरुर्रहमान ने बताया कि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने घोषणा की कि शुक्रवार से अधिवक्ता अपने चेंबर और बार सभागार भी पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। अब तक वकील चेंबर में बैठ रहे थे, लेकिन अब आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।