शाहबाद में वकीलों की हड़ताल जारी, चौथे दिन बंद रखे चेंबर

Feb 28, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - तहसील परिसर में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। वकीलों ने अधिकारियों के खिलाफ जुलूस निकाला और नारेबाजी की। उन्होंने चेंबर और बार सभागार बंद रखा। अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

शाहबाद में वकीलों की हड़ताल जारी, चौथे दिन बंद रखे चेंबर

तहसील परिसर में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। वकीलों ने परिसर में जुलूस निकालकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं, वकीलों ने आंदोलन को धार देते हुए चौथे रोज चेंबर और बार सभागार बंद रखा। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील के निरीक्षण पर आए एडीएम (एफआर) को ज्ञापन सौंपकर तहसील कार्यालयों और न्यायालयों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि खासतौर पर तहसीलदार कार्यालय और कोर्ट में बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में अधिवक्ता बुधवार से बेमियादी कलमबंद हड़ताल पर हैं।

शुक्रवार को लगातार चौथे दिन वकीलों ने कामकाज ठप रखा। तहसील परिसर में जुलूस निकाला और धरने पर बैठ गए। वकीलों ने चेंबर भी बंद रखे। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने में बार अध्यक्ष तकरीरुर्रहमान, मासूम मियां, मनोज भारद्वाज, वसीम खां, मजहर अली, निधिगोपाल सिंह यादव, रिंकू यादव, रामौतार सिंह, शहजान खां, सतेंद्र यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।