असम सरकार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
Feb 07, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - अधिवक्ता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रेहान खां के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में असम के मुख्यमंत्री के विवादित बयान की निंदा की गई है, जो एक सम्प्रदाय के विरुद्ध हिंसा को भड़काने का प्रयास है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रेहान खां के साथ अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। ज्ञापन में कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले विवादित बयान दिया था। इस बयान से एक सम्प्रदाय का दूसरे सम्प्रदाय के विरूद्ध हिंसा फैलाने, मारने, नरसंहार करने का प्रयास किया गया है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री पद हटाने के साथ ही कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में नावेद अली,तुलसी राम,अब्दुल कय्यूम,नईम अहमद,खलील एस और मौ.फुरकान के हस्ताक्षर है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


