ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में बड़ी मात्रा में देसी बम मिलने से मची सनसनी

रामपुर में बड़ी मात्रा में देसी बम मिलने से मची सनसनी

रामपुर जिले में शाहबाद क्षेत्र के गांव खरसौल में शनिवार को बड़ी मात्रा में देसी बम मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल...

1/ 2रामपुर जिले में शाहबाद क्षेत्र के गांव खरसौल में शनिवार को बड़ी मात्रा में देसी बम मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल...
रामपुर जिले में शाहबाद क्षेत्र के गांव खरसौल में शनिवार को बड़ी मात्रा में देसी बम मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल...
2/ 2रामपुर जिले में शाहबाद क्षेत्र के गांव खरसौल में शनिवार को बड़ी मात्रा में देसी बम मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 22 Jun 2019 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर जिले में शाहबाद क्षेत्र के गांव खरसौल में शनिवार को बड़ी मात्रा में देसी बम मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर ली है। बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

शाहबाद क्षेत्र के खरसौल गांव के जंगल में एक व्यक्ति के खेत पर ट्यूबवेल लगा है। वहां एक-दो कमरे भी बने हैं। शुक्रवार रात सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्यूबवेल पर छापा मारा। पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो बोरी में देसी मिले। पुलिस का कहना है कि प्लास्टिक के तीन-चार बैग में क्रिकेट की बॉल के आकार के देसी बम जमीन में दबाकर रखे गए थे। यह नजारा देखकर पुलिस देख दंग रह गई। आनन-फानन में पुलिस के आला अफसरों को सूचना दी गई। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार, सीओ मिलक सलोनी अग्रवाल आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मुरादाबाद से बम निरोधक दस्ते को बुलाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें