ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरलालपुर अस्थाई पुल पर लगा भीषण जाम

लालपुर अस्थाई पुल पर लगा भीषण जाम

लालपुर अस्थाई पुल पर लगा भीषण जामल के गुब्बार हैं। आए दिन जाम से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लालपुर कोसी नदी पर बने अस्थाई पुल...

लालपुर अस्थाई पुल पर लगा भीषण जाम
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 15 Oct 2020 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

लालपुर अस्थाई पुल पर लगा भीषण जाम के बाद राहगीरों का पसीना छूट गया। जाम का सबब कोसी मार्ग में बने गड्ढे और धूल के गुब्बार हैं। आए दिन जाम से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

लालपुर कोसी नदी पर बने अस्थाई पुल पर आए दिन लग रहे जाम से राहगीर काफी परेशान हैं। अस्थाई पुल के पास रास्ते में बने गड्ढे और धूल के गुब्बारो ने राहगीरों का निकलना दुश्वार कर दिया है। बुधवार की दोपहर दलदल में गाड़ी फस जाने के कारण जाम लगने की शुरुआत हुई। देखते ही देखते दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। जो जहां खड़ा था वह वही अटक कर रह गया। करीब घंटा भर जाम में फंसने के बाद राहगीरों के पसीने छूट गए। इस दौरान कुछ राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए वाहन को निकलवाया। उसके बाद एक साइड से वाहनों को रोकने के बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान लोगों को करीब दो घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अस्थाई मार्ग में बने गड्ढे और धूल के गुब्बार से निजात दिलाने को प्रशासन से गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें