ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरटांडा में लिंटर गिरने से मजदूर की दबकर मौत

टांडा में लिंटर गिरने से मजदूर की दबकर मौत

टांडा में जामा मस्जिद के पास वह स्थान जहा मजदूर की दबकर मौत हुई

टांडा में लिंटर गिरने से मजदूर की दबकर मौत
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 06 Sep 2020 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जामा मस्जिद के पास पुराने मकान को तोड़ते समय लिंटर धड़ाम से गिर गया, जिसमें काम कर रहा मजदूर दब गया। लिंटर के नीचे से मजदूर को निकालकर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोग अपने गांव सेंटाखेड़ा से घटनास्थल जामा मस्जिद के निकट मौके पर पहुंच गए। मौके पर नगर के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी।

नगर के मोहल्ला भब्बलपुरी जामा मस्जिद के पास इश्तियाक के पुराने मकान के लिंटर व दीवार को मजदूर तोड़ रहें थे। जिसमें दो मजदूर चाचा-भतीजा भी शामिल थे। तहसील क्षेत्र के गांव सेंटाखेड़ा निवासी मजदूर नक्शे अली 45 वर्ष चाचा भी मजदूरी पर आया हुआ था और काम कर रहा था। बताते है कि नक्शे अली का भतीजा मोहम्मद रफी ऊपर था। मजदूर द्वारा जब लिंटर तोड़ा जा रहा था तो अचानक लिंटर धड़ाम से गिर गया और नक्शे अली लिंटर के नीचे दब गया। चीख निकलने पर आसपास के लोगों ने मजदूर को लिंटर के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लिंटर में दबकर मजदूर की मौत हो जाने की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। उधर, मृतक के परिवार व गांव के लोग भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी व चार लड़की व लड़के है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूर गरीब परिवार से बताया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें