Rampur News: श्रीनाथ जी के जयकारों से गूंजी गलियां, भजनों पर थिरके भक्त

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: 18 से 21 जुलाई तक कोसी मार्ग उत्सव में श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें गो सेवा परिवार के द्वारा एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति और भक्ति को बढ़ावा देना है।

Rampur News: श्रीनाथ जी के जयकारों से गूंजी गलियां, भजनों पर थिरके भक्त

Rampur News: 18 से 21 जुलाई तक कोसी मार्ग उत्सव पैलेस श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गो सेवा परिवार की ओर से मंगलवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान भक्त भजनों पर झूमते दिखाई दिए। शहर की गलिया जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजायमान हो गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, भक्ति एवं श्रीनाथ जी के प्रति प्रेम और जुड़ाव को जन-जन तक पहुंचाना है।

अधिक मास के इस पुण्य अवसर पर प्रतिदिन प्रभात फेरी के माध्यम से नगरवासियों को श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।