सुखलाल मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव
Rampur News - बिजारखाता स्थित सुखलाल मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में होली का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कला गतिविधियों में भाग लिया और रंग-बिरंगी कलाकृतियां बनाई। प्रधानाचार्या आंचल मौर्य ने होली के महत्व के बारे में बताया, जबकि शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया।

क्षेत्र के गांव बिजारखाता स्थित सुखलाल मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में होली का महोत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की खुशियों से सराबोर नजर आया। होली के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कला गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली, क्राफ्ट व होली थीम आधारित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने रंगों से जुड़े पोस्टर और आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या आंचल मौर्य ने विद्यार्थियों को होली के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है तथा हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। इसके पश्चात प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकगण ने विद्यार्थियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल बना रहा और बच्चों के चेहरों पर खुशियां झलकती रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



