गुरुनानक एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

Mar 03, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - सोमवार को नगर के बिलासपुर रोड स्थित गुरु नानक एकेडमी विद्यालय में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में

गुरुनानक एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

सोमवार को नगर के बिलासपुर रोड स्थित गुरु नानक एकेडमी विद्यालय में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने होलिका दहन किया और शिक्षिका अंजलि भाटिया द्वारा सभी बच्चों को हिरण्यकश्यप व प्रहलाद की कथा को बहुत ही रोचक ढंग से बताया गया। जिसके बार पूरा वातावरण गुलाल के रंगों से सराबोर हो गया। बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाया व संगीत की धून पर उमंग पूर्वक डांस करके होली का आनंद लिया।इस दौरान सभी बच्चों को मिलान व गिफ्ट वितरित किये गये। विद्यालय के चेयरमैन विशेष शर्मा,उपाध्यक्ष रिजवान खान ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

विद्यालय की एम-डी मीनू मिश्रा ने सभी शिक्षकगणों को व बच्चों को शुभकामना संदेश दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या मिताली सक्सेना व उप-प्रधानाचार्य अमित गंगवार द्वारा गुलाल से तिलक लगाकर सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।इस दौरान दिव्या गुप्ता, रमनीत कौर, अभिवादन किया नाजिया, बुशरा, ममता शिवानी, मंतशा, अंजलि गंगवार खुशी गुप्ता, उर्वशी, शारून, प्रशांत पाण्डे उपस्थित रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।