ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर जिमाई कन्याएं

मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर जिमाई कन्याएं

मां का पूजन कर उतारी आरती, दिनभर हुए यज्ञ कन्या जिमाकर किया किया नवरात्र

मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर जिमाई कन्याएं
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 26 Oct 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। मां से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। महामाई का गुणगान पर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने रविवार को भी नवमी पर्व मनाया।सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां शक्ति के दरबार में पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। मां को तिलक लगाकर पुप्पों की माला पहनाई। घरों में सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजा अर्चना की। दुर्गा सप्तसती तेरह अध्यायों का पाठ किया। दुर्गा चालीसा का पाठ किया। इसके बाद हुआ यज्ञ। मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी। पूर्णाहुति के बाद मां को हलुआ, पूड़ी, चने और प्रसाद का भोग लगाया। मां से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भगवान गणेश समेत अन्य देवी देवताओं के साथ मां दुर्गे की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। महा माई की आरती कर कन्याएं जिमा कर आशीर्वाद लिया।इसी के साथ नवरात्र व्रत का उध्यापन हो गया।

....

मंदिरों में भी हुई पूजा अर्चना नवरात्र उत्सव के अंतिम दिन रविवार को भी मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाना शुरू कर दिया था। मां दुर्गे के उदघोष और शंखनाद और घंटे घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। शहर के कई मंदिरों में रविवार को भी पूजा अर्चना के बाद आरती उतार कर यज्ञ हुए। यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई । श्रद्धालुओं ने घरों में यज्ञ कर महामाई का आशीर्वाद लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें