ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर लगा घंटों जाम, लोग हुए परेशान

बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर लगा घंटों जाम, लोग हुए परेशान

नगर में शनिवार को साप्ताहिक पैठ और दशहरा मेले की वजह से नैनीताल हाईवे पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से यात्रियों समेत पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने...

बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर लगा घंटों जाम, लोग हुए परेशान
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 30 Sep 2017 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में शनिवार को साप्ताहिक पैठ और दशहरा मेले की वजह से नैनीताल हाईवे पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से यात्रियों समेत पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर वाहनों को गुजारा। इस दौरान घंटों परेशान रहे।

नैनीताल हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव से जाम की स्थिति पैदा हो गई। धीरे-धीरे जाम नगर की ओर बढ़ने लगा। जहां पर पहले से ही शनिवार की साप्ताहिक पैठ के चलते वाहनों का दबाव अधिक था। साथ ही ठेलों वालों एवं दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान कार, टैम्पू एवं ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की तीन-तीन कतारें लग गई। मुख्य चौराहे से नैनीताल मार्ग और रामपुर मार्ग पर तीन-तीन किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। इसके अलावा माटखेड़ा मार्ग, सब्जी मंडी, सिनेमा रोड़, पुरानी तहसील मार्ग, कैनाल मार्ग समेत आदि विभिन्न मार्गों पर भी जाम लग गया। पर्यटक बसें भी जाम में फंस गयी। बाद में पुलिस ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर वाहनों को गुजारा। सुबह 11 बजे से देर शाम तक जाम जैसे हालात बने रहे। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। राहगीरों को दो किलोमीटर का सफ़र तय करने में चार घंटे से ज्यादा का समय लगा। जाम के कारण वाहन चालकों समेत यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें