Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsJain Festival Concludes with Emphasis on Brahmacharya and Spiritual Practices
जीवन में ब्रह्मचर्य नहीं है, तो व्रत तप सब बेकार

जीवन में ब्रह्मचर्य नहीं है, तो व्रत तप सब बेकार

संक्षेप:

Rampur News - बिलासपुर में महापर्व के अंतिम दिन जैन शास्त्री ने कहा कि उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करना चाहिए। श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक, आरती और धार्मिक प्रतियोगिताएँ हुईं। रथ यात्रा...

Sep 07, 2025 03:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

बिलासपुर। महापर्व के अंतिम दिन जैन शास्त्री ने कहा कि काम वासनाओं पर विजय प्राप्त कर इंद्रियों पर नियंत्रण कर समस्त विषयों से अनुराग त्यागना उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म है। शनिवार को नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया। पंडित विकास जैन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम वीरेश जैन ने श्रीजी का अभिषेक किया। जबकि चारों दिशाओं से राजीव जैन, सन्देश जैन, हिमांशु जैन, सुमेर जैन ने अभिषेक किया। नरेश कुमार जैन ने दिव्यमंत्रों द्वारा श्रीजी को शांतिधारा अर्पित की। सोनिया जैन ने परिवार के साथ मंगल आरती की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूजन के दौरान 12वें तीर्थकर वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्यानक पर लाडू चढ़ाया गया। जिसमें पहला लाडू दिनेश जैन, दूसरा सुरभि जैन तथा तृतीय श्रेय सन्देश द्वारा चढ़ाया गया।कार्यक्रम में धार्मिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन सचिन जैन, स्वदेश जैन द्वारा किया गया। सायंकालीन कार्यक्रम मे महाआरती का संगीतमय आयोजन किया गया। साथ ही गुरुवार को होने वाली रथ यात्रा के विषय में व्यवस्थाएं बनाई गई। बाद में पिछले दस दिनों तक होने वाले धार्मिक प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण भी किए गए। मौके पर कसतूर चंद जैन, सचिन जैन, अजय जैन, सुरेश जैन, शालिनी जैन, प्रिया जैन, सरोज जैन, अतिन जैन, संजीव जैन, तृप्ति जैन, सिद्धांत जैन, भव्य जैन, श्रिया जैन आदि मौजूद रहे।